फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में खेलेंगे बरेली के जुनैद-अरशद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक खेली जाने वाली राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता में बरेली के जुनैद अंसारी और मोहम्मद अरशद नईम अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। इन दोनों खिलाड़ियों का चयन यूपी की टीम में हुआ है। वहीं जीआईसी के क्रीड़ा प्रभारी नईम अहमद को मैनेजर बनाया गया है।
विज्ञापन

जुनैद अंसारी राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र हैं और अरशद जीपीएम कॉलेज के छात्र हैं। बालिका वर्ग में बरेली की कोई भी खिलाड़ी जगह नहीं बना पाई है। जुनैद और अरशद ने जिला स्तर और उसके बाद प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था। जिसके दम पर दोनों को यूपी की टीम में शामिल होने का मौका मिला। यूपी की टीम में बालक वर्ग में दस और इतने ही खिलाड़ी बालिका वर्ग में चुने गए हैं। क्रीड़ा प्रभारी नईम अहमद ने बताया कि टीम फैजाबाद से औरंगाबाद के लिए रवाना होगी। खिलाड़ियों के चयन जीआईसी के प्रधानाचार्य आरपी सिंह, उप-प्रधानाचार्य डॉ. अवनीश यादव, मधु मिश्रा आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें