फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के रजिस्ट्रेशन बिना ही फैज अस्पताल में हो रहे थे गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने सौ फुटा रोड स्थित फैज अस्पताल पर छापामारी करके गड़बड़ियां पकड़ी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में गर्भपात कराने के साक्ष्य मिले। मगर जिस महिला डॉक्टर के जरिए गर्भपात होते हैं, उनका रजिस्ट्रेशन नहीं था। अस्पताल में आईसीयू भी नहीं था। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से काम करने वाले स्टाफ के बाबत जानकारी मांगी। जांच के दौरान सामने आया कि पैरामेडिकल स्टाफ भी प्रशिक्षित नहीं है। अस्पताल की ऐसी लचर व्यवस्थाएं देख एसीएमओ ने नाराजगी जताई। इसके बाद वह रामपुर गार्डन स्थित नारायण अस्पताल पहुंचे। अस्पताल प्रबंधन उन्हें बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण से संबंधित कागज नहीं दिखा सका। दो निजी अस्पतालों के निरीक्षण पूरे करने के बाद वह अपनी रिपोर्ट सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला को सौंपेंगे।
विज्ञापन


निजी अस्पतालों में गड़बड़ियों के खिलाफ हमारा अभियान जारी है। सोमवार को दो अस्पतालों में निरीक्षण के दौरान भारी गड़बड़ियां मिली हैं। इसकी रिपोर्ट सीएमओ को जा रही है। - डॉ. रंजन गौतम, एसीएमओ

एसीएमओ हमारे अस्पताल में आए थे। उन्होंने डॉ. प्रेरणा अग्रवाल के एमटीपी करने पर आपत्ति की थी। उनका रजिस्ट्रेशन नहीं था। अब हम अपने दस्तावेजों के साथ सीएमओ कार्यालय जाएंगे, बताई गई खामियों को पूरा करेंगे। - डॉ. गयासुल रहमान, फैज अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें