फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं सम्मान समारोह तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम से शिक्षकों का किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रख्यात शिक्षाविद और दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस पर शहर के तमाम स्कूलों समेत सामाजिक , धार्मिक समितियों ने कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

इस क्रम में रोटरी क्लब ऑफ बरेली नॉर्थ ने डीडीपुरम स्थित पूजा सेवा संस्थान पर स्पेशल बच्चों की देखरेख का दायित्व संभाल रहे शिक्षकों और संचालकों को सम्मानित किया। यहां अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सचिव हर्ष कुमार आदि मौजूद रहे। इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली मेन ने रोटरी भवन में समारोह और ट्रेनिंग वर्कशॉप आयोजित की। मुख्य अतिथि मेयर उमेश गौतम और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रीता शर्मा विशिष्टि अतिथि रहीं। यहां 21 शिक्षक और 5 शिक्षाधिकारियों को सम्मान से नवाजा। कैंब्रिज स्कूल में वरिष्ठ शिक्षिका प्रवेश कोचर को शिक्षा क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। महर्षि विद्या मंदिर स्कूल में बच्चों ने टीचर्स का रोल अदा किया। प्रिंसिपल आरिल सिंह ने बताया कि शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुआ। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने शिक्षक दिवस पर शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी शेरगढ़ के ग्राम बूची निवासी मुकेश शर्मा को सौंपी। द्रौपदी इंटर कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा पर प्रतियोगिता हुई।
जिला कांग्रेस कमेटी की विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय ने डॉ. राधाकृष्णन को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। मानव सेवा क्लब ने रेजीडेंसी गार्डन स्थित वात्सल्य सेवा संस्थान में शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए। रोटरी क्लब ऑफ बरेली सेंट्रल ने एक होटल में पांच शिक्षकों को सम्मानित किया। जीवनधारा पुनर्वास एवं शोध संस्थान में केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया गया। राधा माधव पब्लिक स्कूल में सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। श्री विष्णु बाल सदन जूनियर हाई स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ही पौधे भी लगाए गए।
विज्ञापन

रोटरी क्लब ऑफ बरेली चैंबर की ओर से बेदी इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि पीपी सिंह और विशिष्ट अतिथि एसएस बेदी रहे। यहां 80 शिक्षकों को क्लब की ओर से सम्मानित किया गया। जिंगल बेल्स पब्लिक स्कूल में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान खेलकूद भी हुए।

प्राचार्य ने किया बच्चों के साथ सहभोज
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय गोपालपुर में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। बच्चों ने शिक्षकोें को पुष्प भेंट कर सम्मान किया। प्राचार्य मान सिंह ने सभी बच्चों के साथ सहभोज किया। टीपी सिंह, ललित कुमारी, विनीता सिंह, शालिनी मिश्रा आदि का सहयोग रहा।

हुई विशेष प्रार्थना सभा
सेंट मारिया गौरेटी इंटर कॉलेज में छात्राओं ने विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इसके बाद छात्राओं ने नृत्य नाटिका, लघु नाटिका, नृत्य आदि की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस दौरान विभिन्न खेल भी हुए। सिस्टर प्रिंसिपल सुनीता माओ ने देश के द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रबंधिका सिस्टर एजमी ने छात्राओं और टीचर्स को शिक्षक दिवस की बधाई दी।

केरल के बाढ़ पीड़ितों को सौंपी सम्मान राशि
केसीएमटी कॉलेज में शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में आईवीआरआई के कुलपति डॉ. आरके सिंह को एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार सौंपा गया, जिसे उन्होंने तत्काल मौजूद डीएम वीके सिंह को केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सौंप दिया। इसके अलावा कंप्यूटर साइंस के एचओडी डॉ. रविंद्र सिंह को वेदव्यास पुरस्कार और डॉ. पूृर्णिमा अनिल, डॉ. उमा व्यास, डॉ. सुविधा शर्मा को द्रोणाचार्य पुरस्कार समेत अन्य शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

आयोजित हुई अवॉर्ड सेरेमनी
रोटरी क्लब ऑफ बरेली श्री ने शिक्षक दिवस पर रोटरी श्री नेशन बिल्डर अवार्ड सेरेमनी का आयोजन एसएसवी इंटर कॉलेज में किया, जिसमें 40 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। उद्घाटन विधायक केसर सिंह और शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने किया। यहां किशोर कटरू, पीपी सिंह, साकेत सुधांशु शर्मा, सीए प्रदीप तिवारी, प्रेम प्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें