फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलसुल हत्याकांड मामले में पिता-पुत्र पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन

गांव सिसैया में शुक्रवार की रात हुए फूलसुल हत्याकांड में पुलिस ने मृतका के पुत्र की ओर से गांव के ही बुंदा और उसके पुत्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश में छापेमारी की, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सके।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात बेवा 65 वर्षीय फूलसुल घर के बाहर स्थित कमरे में सो रही थी, जबकि उसका बेटा मोबीन बरामदे में था। कुछ लोगों ने मोबीन समझकर बेवा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था, जिससे वह घायल हो गई थी। घरवाले उसे पहले सीएचसी लाए, बाद में जिला अस्पताल ले गए थे, जहां उसकी मौत हो गई थी। मृतका के पुत्र मोबीन का कहना है कि उसकी गांव के ही बुंदा से दो बीघा जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते बुंदा उसकी हत्या करना चाहता था। अक्सर वह जिस कमरे में सोता था उस कमरे में शुक्रवार की रात उसकी बुजुर्ग मां सो गईं थी। हत्यारोपियों ने उसके स्थान पर उसकी मां की हत्या कर दी। मोबीन ने आरोपी बुंदा और उसके पुत्र नसरूद्दीन के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें