फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे की फुंकनी से मार मार पिता की हत्या कर दी

विज्ञापन
लोहे की फुंकनी से मार मार पिता की हत्या कर दी - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
सिकंद्राबाद (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन

पुश्तैनी जमीन बेचने को लेकर मंगलवार की रात गांव पिपरी कलां निवासी ओमप्रकाश और उसके बड़े पुत्र छंगूलाल के बीच कहासुनी हो गई। नाराज छंगूलाल ने घर में रखी लोहे की फुंकनी उठा ली और पिता के सिर पर तब तक मारता रहा जब तक ओमप्रकाश गिर नहीं गए। उनके सिर से खून का फव्वारा फूट पड़ा और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हेड इंजरी और अत्यधिक रक्तस्राव बताया गया है। सीओ मितौली ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आला कत्ल बरामद कर लिया है।
गांव पिपरी कलां निवासी शिवशंकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिता ओमप्रकाश कश्यप (55) के नाम करीब 22 बीघा जमीन थी। पिता ने कई महीने पहले एक बार 10 बीघा, इसके बाद दो-दो बीघा कर सात बीघा जमीन बेच दी थी, जबकि भाई समेत सभी लोग विरोध कर रहे थे। कमाई का जरिया न बचने पर वह और उसका भाई सुनील कुमार लखनऊ मजदूरी करने चले गए। पिता की आदतों से परेशान होकर मां कुसमा देवी पहले ही सबको छोड़कर चली गई थीं। बड़ा भाई छंगू और सबसे छोटा भाई 14 वर्षीय सूरज घर पर थे। मंगलवार की देर रात पिता और बड़े भाई से पुश्तैनी जमीन को लेकर फिर कहासुनी हो गई। इससे नाराज भाई ने घर में रखी लोहे की फुंकनी से पिता के सिर पर कई वार लगातार कर दिए, जिससे उनकी मौत हो गई। गांव के चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के दूसरे नंबर के बेटे शिवशंकर की तहरीर पर आरोपी भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आला कत्ल भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।
- एलडी भारती, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें