फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएससी की सेकेंड काउंसलिंग 27 से

विज्ञापन
students
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

एमएससी की सेकेंड काउंसलिंग 27 जुलाई से होगी। विवि ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। 27 जुलाई को बॉटनी प्लांट साइंस सामान्य वर्ग में 1 से 250, ओबीसी 1 से 250 और एससी 1 से 387 रैंक तक व एसटी के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। फिजिक्स, एप्लाइड फिजिक्स में सामान्य में 1 से 250, ओबीसी 1 से 450, एससी 1 से 585 रैंक तक और एसटी के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। 28 को जुलॉजी, एनिमल साइंस में सामान्य 1 से 250, ओबीसी 1 से 250, एससी 1 से 420 रैैंक तक और एसटी के सभी अभ्यर्थी काउंसलिंग करा सकते हैं। इसी दिन केमिस्ट्री, एप्लाइड केमिस्ट्री की काउंसलिंग होगी। सामान्य वर्ग में 1 से 700, ओबीसी 1 से 250, एससी 1 से 1155 रैंक तक और एसटी के सभी अभ्यर्थी आ सकते हैं। 29 जुलाई को गणित व एप्लाइड गणित की काउंसलिंग होगी। सामान्य 1 से 1100 रैंक, ओबीसी 1 से 1100 रैंक, एससी व एसटी के सभी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। विवि कैंपस सहित कई राजकीय और अनुदानित कॉलेजों में कुछ सीटें रिक्त हैं। हालांकि सेल्फ फाइनेंस कॉलेज को निर्देश दे दिए गए हैं कि वो प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को मेरिट से सीधे प्रवेश दे सकते हैं।
विज्ञापन


एलएलएम की काउंसलिंग भी 27 को
बरेली। एलएलएम की काउंसिलंग 27 जुलाई को सुबह साढ़े दस बजे से होगी। विवि ने इसका आदेश जारी कर दिया है। विवि कैंपस में ही संचालित एलएलएम की 30 सीटों के लिए काउंसलिंग होगी। तीस अभ्यर्थियों की सूची भी जारी कर दी है। इन अभ्यर्थियों के मोबाइल पर काउंसलिंग का मेसेज भी भेज दिया गया है। अभ्यर्थी अपने सभी प्रमाण पत्रों की ओरिजनल कॉपी और उनकी एक छायाप्रति जरूर लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें