फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले राउंड में राजकीय और अनुदानित की सीटें हुईं फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

बीएड काउंसलिंग के पहले राउंड में राजकीय और अनुदानित कॉलेजों की सीटें फुल हो गई हैं। वहीं सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों को दस फीसदी छात्र मिले हैं। राजकीय और अनुदानित कॉलेजों में अब केवल स्पेशल कोटे की ही सीटें बची हैं। दूसरे राउंड की काउंसलिंग सोमवार से शुरू हो गई। इसका परिणाम पंद्रह जून को घोषित किया जाएगा।
छह जून से शुरू हुई काउंसलिंग का कॉलेज आवंटन का परिणाम नौ जून को जारी होना था, पर अभ्यर्थियों की संख्या कम पहुंचने के कारण इसको आगे बढ़ा दिया गया। सोमवार को सर्वर भी ठप रहा। सुबह दस बजे शुरू होने वाली काउंसलिंग दोपहर साढ़े बारह बजे शुरू हो पाई, जिसके चलते अभ्यर्थियों को काफी परेशानी हुई। साढ़े तीन बजे कॉलेज आवंटन का परिणाम जारी किया गया। बरेली और मुरादाबाद मंडल के राजकीय और अनुदानित कॉलेज और विवि कैंपस की सीटें फुल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों को थोड़ी ही सही पर राहत जरूर मिली। पहले राउंड में दस फीसदी अभ्यर्थी उनको मिले। अब 28 जून तक होने वाली काउंसलिंग में सेल्फ फाइनेंस कॉलेज का ही विकल्प बचा है। वहीं कम अभ्यर्थियों के आने का सिलसिला सोमवार को भी बरकरार रहा। सोमवार को 35 फीसदी ने ही काउंसलिंग कराई।

आज इस रैंक की होगी काउंसलिंग
95001 से 114000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें