फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें : एक माह तक 96 ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित, राज्यरानी एक्सप्रेस समेत 60 रहेंगी निरस्त

Sun, 07 Jul 2024 02:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर-लखनऊ एवं रोजा-सीतापुर सिटी डबल रेल लाइन व रोजा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य होना है। इसको लेकर रेलवे ने एक माह का मेगा ब्लॉक लिया है। इससे रोजा से गुजरने वाली करीब 96 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के रोजा में रविवार से यार्ड रिमॉडलिंग के साथ ही प्री-नॉन इंटरलॉकिंग, नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू हो गया। इसको लेकर रेलवे ने एक माह का ब्लॉक लिया है। इससे रोजा से गुजरने वालीं करीब 96 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। एक दिन पहले इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। रेल यात्रियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।   

विज्ञापन


शाहजहांपुर-लखनऊ एवं रोजा-सीतापुर सिटी डबल रेल लाइन व रोजा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य होना है। शनिवार को मुरादाबाद से वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक आशीष सिंह, सीनियर डीईई जन्मेजय उपाध्याय समेत तमाम अधिकारी अपनी स्पेशल कार से रोजा जंक्शन स्टेशन पहुंचे। उन्होंने यार्ड का निरीक्षण किया। इसके बाद पॉवर केबिन पहुंचे और अधिकारियों से यार्ड रिमॉडलिंग संबंधित कार्यों की तैयारियों की जानकारी ली। 

सात जुलाई से छह अगस्त तक 96 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इनमें 60 ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है। इसके अलावा शाहजहांपुर और रोजा जंक्शन स्टेशन पर ठहरने वाली सभी आठ पैसेंजर ट्रेनों के साथ ही 52 मेल व एक्सप्रेस भी शामिल हैं। सात ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया जाएगा। 
विज्ञापन


12369/70 हावड़ा-देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस, 12327/78 हावड़ा-देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस को लखनऊ तथा 04319/20 लखनऊ-शाहजहांपुर-लखनऊ मेल को बालामऊ से शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। पैंसेजर ट्रेनों का संचालन भले ही रविवार से ही निरस्त हो, मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें 23 जुलाई से रद्द होंगी। 

ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
15211 जननायक एक्सप्रेस 23 जुलाई से चार अगस्त तक, 15212 जननायक एक्सप्रेस 25 जुलाई से छह अगस्त, 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस 31 जुलाई से पांच अगस्त, 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस एक से छह अगस्त, 14235 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस 31 जुलाई से चार अगस्त, 14236 वाराणसी बरेली एक्सप्रेस, 14307 प्रयागराज बरेली एक्सप्रेस और 14308 बरेली-प्रयागराज एक से पांच अगस्त तक निरस्त की गई है। 

15119/15120 जनता एक्सप्रेस, 14241/14242 नौचंदी एक्सप्रेस, 15073/15075/ 15076/15074 त्रिवेणी एक्सप्रेस, 15127/15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 15910/15909 अवध असम एक्सप्रेस, 04379/04380 रोजा बरेली मेमू का संचालन अलग-अलग तिथियों में निरस्त रहेगा, जिसकी तिथि बाद में घोषित की जाएगी। 
विज्ञापन

ये पैसेंजर ट्रेनें होंगीं प्रभावित 
04319/20 लखनऊ चारबाग पैसेंजर स्पेशल बालामऊ तक चलेगी। शाहजहांपुर नहीं आएगी। 04379/80 रोजा-बरेली पैसेंजर, 04305/06 शाहजहांपुर-बालामऊ पैसेंजर, 04337/38 शाहजहांपुर-सीतापुर सिटी पैसेंजर स्पेशल, 05459/60 सीतापुर-शाहजहांपुर पैसेंजर स्पेशल निरस्त रहेगी।

हटेगा फ्यूल पंप व उड़नदस्ता कार्यालय 
रोजा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर अब इंजनों में डीजल भरने का कार्य नहीं होगा। फ्यूल पंप को तोड़ दिया जाएगा। पुराना डीएनसी ऑफिस (उड़नदस्ता कार्यालय) के भवन को भी हटाया जाएगा। 

मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने कहा कि अगस्त के पहले सप्ताह तक प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते ब्लॉक रहेगा। शाहजहांपुर-लखनऊ एवं रोजा-सीतापुर सिटी डबल रेल लाइन व रोजा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य हो रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें