फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सामान्य से 60 फीसदी कम पहुंचे मरीज, आज आधे दिन खुलेगी ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को करीब ढाई हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन इस बार तादाद आधे से कम रही। पर्चा काउंटर दोपहर एक बजे तक खाली हो गया और ओपीडी में भी सन्नाटा सा रहा। मरीजों में ज्यादातर उल्टी, दस्त, बुखार की चपेट में रहे।
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राहुल बाजपेयी के मुताबिक त्योहारी सीजन में खानपान के प्रति अनदेखी से पेट संबंधी समस्या बढ़ी है। वहीं, मौसम में बदलाव के असर से लोग सर्द-गर्म और बुखार की चपेट में भी रहे। सभी को दवा के साथ बचाव का सुझाव दिया है। पर्चा काउंटर कर्मचारी के मुताबिक सोमवार को छह सौ नए पर्चे बने। करीब तीन सौ लोग पुराना पर्चा लेकर परामर्श और दवा लेने पहुंचे थे। दो सौ लोगाें पैथोलॉजी, 80 लोगों की डायग्नोस्टिक जांचें हुईं। एडी एसआईसी डॉ. अजय मोहन ने बताया कि मंगलवार को भी आधे दिन दोपहर 12 बजे तक ओपीडी होगी।
फिजिशियन डॉ. वैभव शुक्ला के मुताबिक त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी बढ़ जाती है। इसलिए बाजार के खाद्य पदार्थ मिठाई, नमकीन आदि का सेवन करना चाहिए। ज्यादा तला-भुना, तीखा, कैलाेरी वाले खाद्य पदार्थ से भी हाजमा बिगड़ता है। सादा, शुद्ध भोजन का सेवन ही फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें