फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स के दायरे में आएंगी 60 कॉलोनियां

Fri, 29 Sep 2017 02:23 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के नए आदेश के बाद शहर की छोटी-बड़ी 60 कॉलोनियां एयरफोर्स के दायरे में आ जाएंगी। इनमें लगभग डेढ़ दर्जन ही वैध कॉलोनियां हैं। इन कॉलोनियों में अब आवासीय या कामर्शियल निर्माण के लिए वायुसेना से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेना होगा। एयरफोर्स के दायरे में आने वाली कॉलोनियों की सीमाओं के निर्धारण के लिए अगले महीने से सर्वे किया जाएगा। 
विज्ञापन

अप्रैल 2017 में एयरफोर्स ने शहर के 20 किलोमीटर एरिया मेें आवासीय या कामर्शियल निर्माण का नक्शा स्वीकृत करने से पहले एनओसी लेना जरूरी कर दिया था। एनओसी तभी जारी होती थी जब नक्शा सर्वे ऑफ इंडिया से प्रमाणित हो जाता था। लिहाजा इस इलाके में बीडीए ने किसी भी तरह के निर्माण के लिए अपने स्तर से नक्शा जारी करने पर रोक लगा दी थी। रक्षा मंत्रालय ने दो दिन पहले जारी आदेश में एयरबेस से चार से छह किलोमीटर एरिया तक ही यह रोक लगाई है। बाकी एरिया को एनओसी मुक्त कर दिया है। नए नियमों के बाद पीरबहोड़ा, बैरियर टू, करमपुर चौधरी, बड़ी बिहार, कूर्मांचल नगर, सन सिटी, सन सिटी विस्तार, मुंशीनगर, महानगर कॉलोनी, फनसिटी, बिहारमान नगला, आईवीआरआई, डेलापीर मंडी परिषद, सौ फुटा रोड की कॉलोनियां, संजय नगर (आंशिक), इज्जतनगर, नगरिया परीक्षित, कर्मचारी नगर, कंजादासपुर, डीडीपुरम, राजेंद्रनगर, नैनीताल रोड के दोनों ओर बसी कॉलोनियों समेत छोटी-बड़ी 60 से ज्यादा कॉलोनियां एयरफोर्स के दायरे में आ रही हैं। इन कॉलोनियों में आवासीय या कामर्शियल निर्माण कराने से पहले प्राधिकरण से नक्शा स्वीकृत कराने के लिए आवेदक को वायुसेना से एनओसी लेनी होगी। बीडीए के मास्टर प्लान में भी एयरफोर्स की सीमा का चिह्नांकन किया जाएगा। इसके लिए बीडीए की ओर से एयरफोर्स के स्थानीय अधिकारियों को पत्र भेजा जा रहा है। इसके लिए बीडीए में पुराने रिकार्ड भी चेक किए जा रहे हैं। 

लंबित नक्शों का होगा निस्तारण
एयरफोर्स की रोक के बाद छह महीने से बीडएी में 50 से ज्यादा मकानों के नक्शे लंबित हो चुके हैं। नया आदेश के आने के बाद इनका निस्तारण जल्द किया जाएगा। एयरफोर्स की छह किलोमीटर सीमा में आने वाली कॉलोनियों के नक्शे फिलहाल अभी जारी नहीं होंगे। शहर के औसतन 80 फीसदी एरिया में नक्शों की मंजूरी आसानी से मिल सकेगी। 
विज्ञापन


कोट-
नए आदेश के बाद बीडीए शहर के अधिकांश हिस्से में आवासीय या कामर्शियल निर्माण के लिए नक्शे जारी करेगा। एयरबेस के चार से छह किलोमीटर एरिया में 55 से 60 कॉलोनियां आ रही हैं। इनमें अधिकांश अवैध हैं। इनका मास्टर प्लान के हिसाब से जल्द ही सत्यापन कराया जाएगा। 
विज्ञापन

- जहीरुद्दीन, नक्शा प्रभारी बीडीए  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें