फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लाख दो हजार अभ्यर्थी देंगे बीएड की प्रवेश परीक्षा, अंतिम तिथि आज

Sat, 16 Mar 2019 12:01 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इस बार बीएड की प्रवेश परीक्षा में छह लाख दो हजार परीक्षार्थी बैठेंगे। इनमें से पांच लाख 75 हजार छात्रों की फीस जमा हो चुकी है, बाकी आज यानी शनिवार तक फीस जमा कर सकेंगे। वहीं चुनाव के चलते प्रवेश परीक्षा की तिथि का बदलना तय माना जा रहा है, इसको लेकर शासन से राय मांगी गई है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बीएड प्रवेश परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि थी। शाम पांच बजे तक 5.62 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन इसके बाद काफी तेजी से आवेदन हुए। रात 12 बजे सर्वर खुले रहने तक यह संख्या बढ़कर छह लाख दो हजार पर पहुंच गई।

बीएड के स्टेट कोआर्डिनेटर प्रोफेसर बीआर कुकरेती ने बताया इनमें से 5.75 लाख अभ्यर्थी अपनी फीस भी जमा कर चुके हैं। बाकी के लिए शनिवार तक फीस जमा करने का मौका है।  उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को 17 मार्च तक फार्म में संशोधन का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन


इसमें अभ्यर्थी फोटो, हस्ताक्षर, विषय एवं पता संशोधित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए निर्धारित की गई 11 अप्रैल की तिथि में चुनाव हैं। इसलिए यह तारीख बदलनी तय है, जिसके लिए शासन से राय ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें