एक जुलाई की रात प्रेमी संग गई
एक जुलाई की रात महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई। महिला अपने साथ अविवाहित बेटे की सारी जमापूंजी भी ले गई। महिला के बेटे ने अपनी मां और उसके प्रेमी के खिलाफ थाना नवाबगंज में तहरीर दी है। उसने बताया कि वह ट्रक पर क्लीनर है। इसके चलते उसका दूसरे शहरों में आना-जाना रहता है।
ये भी पढ़ें- NIA Raid: तौहीद के पाकिस्तानी दोस्त को लेकर सामने आईं चौंकाने वाली जानकारी, गुजरात के एक संगठन से जुड़े तार
युवक ने अपनी कमाई के 70 हजार रुपये संदूक में रखे थे, जिसकी चाबी मां को दे दी थी। युवक ने आरोप लगाया कि मां संदूक से उसके 70 हजार रुपये निकाल कर मामा और भाभी की मौजूदगी में अपने प्रेमी के साथ चली गई। युवक ने मां और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।