विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर के अलग-अलग कक्षों में शुरू हो गई। पहले दिन एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। हालांकि 54 दावेदारों ने परचे जरूर लिए। नामांकन के दौैरान कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। पहले दिन ही कलक्ट्रेट से 100 मीटर की दूरी पर संभावित प्रत्याशियों के वाहन रोक दिए थे। गेट पर निर्वाचन कार्यालय का पूछताछ केंद्र था, जिसके माध्यम से उन्हें विधानसभा वार नमांकन के कक्षों की जानकारी दी गई।
गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। जिनसे होकर परचे लेने वाले निकले थे। गेट के बाहर ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं। जिनके माध्यम से भीड़ पर नजर रखी जा रही है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही डीएम पंकज यादव, एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एडीएम प्रशासन एसपी वर्मा तथा अन्य अधिकारियों ने सुरक्षा तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इन्होंने खरीदे परचे
- बहेड़ी: छत्रपाल सिंह बीजेपी, अताउर रहमान सपा, प्रियवन कुमार जेडीयू, धर्मपाल भारतीय सुभाष सेना,
- फरीदपुर : विजयपाल बीएसपी, वीरपाल भारतीय सुभाष सेना और शालिनी सिंह निर्दल।
- नवाबगंज: केसर सिंह भाजपा, भगवत सरन गंगवार, सपा, रतनलाल भारतीय सुभाषसेना, रश्मि गंगवार और मोहम्मद अरशद निर्दल।
- बरेली कैंट: राजेश अग्रवाल भाजपा, राजेंद्र गुप्ता बसपा, राजीव भैया जनसेवक समाज पार्टी, सूर्यपाल सिंह नेशनल पार्टी आईएस तोमर निर्दल, संजय एंथोनी, सुशील पाठक, राजेश गुप्ता, कमल कि शोर निर्दल।
- बरेली शहर: अरुण कुमार भाजपा, अनीस अहमद खां बसपा, त्रिभुवन शर्मा समता पार्टी, तारकेश्वर चतुर्वेदी सीपीआई, प्रमोद अग्रवाल, रंजीत, राकेश अग्रवाल, कैलाश चंद्र वर्मा, दीप किशोर शर्मा, यासीन व पप्पू सागर निर्दल।
- आंवला: दीपेंद्र कुमार सिंह आरकेपी
- भोजीपुरा: बहोरनलाल मौर्य भाजपा, तसब्बर खां आईएमसी, शहजिल इस्लाम सपा, सुलेमान बेग बसपा, जेडीयू मनोहर सिंह, महेश चंद्र और आयसा इस्लाम निर्दल।
- मीरगंज: डीसी वर्मा भाजपा, सुल्तानबेग बसपा, जाहिद हसन सपा, प्रताप सिंह राजपूत आरकेपी, चंद्र भोज पाठक तथा रईस अहमद निर्दल
- बिथरीचैनपुर: वीरेंद्र सिंह बसपा, बाबूराम आरकेपी, इस्लाम साबिर सपा, वीरपाल यादव सपा, मोहम्मद शरीफ आरएलडी, रितिक निर्दल तथा धर्मेद्र सिंह निर्दल।
‘नामांकन के दौरान सभी व्यवस्थाएं की गई है। यदि कोई समस्या हो तो वह नियंत्रण कक्ष पर फोन करके अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं। नामांकन प्रक्रिया में चुनाव आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।’ पंकज यादव, डीएम