बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने वर्ष 2024-25 की एलएलबी सम सेमेस्टर (त्रैवार्षिक/पंचवार्षिक) और एलएलएम प्रथम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। परीक्षाएं बरेली, बदायूं, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, बिजनौर और अमरोहा सहित 54 केंद्रों पर होगी
विश्वविद्यालय प्रशासन ने रुविवि के मुख्य परिसर, राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय महिला महाविद्यालय सहित कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें सबसे अधिक परीक्षार्थी 1645 जुबली इंटर कॉलेज, शाहबाद, रामपुर में परीक्षा देंगे। अमरोहा में रामलाल आनंद सैनी महिला डिग्री कॉलेज को प्रमुख परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बिजनौर में एमएस कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय और राधा गोविंद कॉलेज को परीक्षा केंद्रों के रूप में चुना गया है। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने बताया कि इस संबंध में विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों को निर्देश जारी कर दिए हैं। संवाद