फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका लगवाकर 5323 लोग हुए प्रतिरक्षित

विज्ञापन
corona vaccine - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

45 साल से ज्यादा आयु के सभी लोगों को बृहस्पतिवार से वैक्सीन लगनी शुरू

बरेली। शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार से 45 साल से ज्यादा आयु के लोगों का टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। शहर और ग्रामीण इलाकों में बनाए गए 38 टीकाकरण केंद्रों का अफसरों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने फरीदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल तक दो लाख 52 हजार लोगों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य है। संक्रमण फिर से बढ़ने की आशंका जताते हुए उन्होंने सभी लोगों से टीकाकरण कराकर प्रतिरक्षित होने की अपील की है। बताया कि जिले में आठ जगह प्रतिदिन टीका लग रहा है। इसमें जिला महिला अस्पताल, जिला अस्पताल, पुरानी पुलिस लाइन अस्पताल, सुभाष नगर अर्बन सेंटर पीएचसी, बानखाना अर्बन सेंटर पीएचसी, इज्जत नगर अर्बन सेंटर पीएचसी, जगतपुर अर्बन सेंटर पीएचसी, ओल्ड सिटी अर्बन सेंटर पीएचसी में टीका लग रहा है। बृहस्पतिवार को 27 हजार लोगों को टीका लगना था लेकिन 5323 लोग ही प्रतिरक्षित हुए।

टीका लगाकर बुजुर्ग सुरक्षित, नहीं बिगड़ी तबियत

डॉ. सिंह ने बताया कि अब तक हुए टीकाकरण में 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग या 45 साल से अधिक आयु के बीमार लोगों में कोई भी एईएफआई केस यानी टीका लगने के बाद किसी की तबियत खराब नहीं हुई है। उन्होंने इसे देखते हुए टीके को सुरक्षित बताया और लोगों से संक्रमित होने से पहले बचाव के लिए टीका लगवाने का सुझाव दिया है। उधर, रामपुर गार्डन के एक निजी अस्पताल में बने टीकाकरण केंद्र पर पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर की निगरानी में वरिष्ठ अधिवक्ता 72 वर्षीय राजेंद्र अग्रवाल ने टीका लगवाकर लोगों से टीकाकरण की अपील की है। ब्यूरो

ढाई हजार सैंपल की जांच में 28 मिले कोरोना संक्रमित

बरेली। आरटीपीसीआर, ट्रूनेट और एंटीजन से हुई करीब ढाई हजार सैंपल की जांच में बृहस्पतिवार को 28 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें आईजी और उनकी पत्नी समेत एक फॉलोवर और आईवीआरआई गेस्ट हाउस, तीन सौ बेड कोविड अस्पताल के एक-एक कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा ग्रीन पार्क, आकाशपुरम, ट्युलिप ग्रेस, कुर्मांचल नगर, सिविल लाइंस में चार, शांति विहार, राजेंद्र नगर, सीएचसी बहेड़ी, सिद्धार्थ नगर, श्यामगंज, कालीचरण मार्ग के पास, अशोक एनेक्सी, वेस्ट एंड कॉलोनी, चकरपुर, स्टेशन रोड, खिरका, मैकेनियर रोड, रिछा, कौशांबी एंक्लेव, देवरनिया के लोग संक्रमित मिले हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें