फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आदर्श स्टेशन के रूप में विकसित होंगे सिटी, बदायूं और उझानी समेत 53 स्टेशन

Tue, 04 Jun 2024 05:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे 53 स्टेशनों को आदर्श स्टेशन के रूप में विकसित करेगा। इनमें इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी, बदायूं, उझानी, रामनगर और बाजपुर स्टेशन को भी शामिल किया गया है। सभी रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्मों का विस्तार करने के साथ उच्चीकरण भी किया जाएगा। फुट ओवरब्रिज बनाने के साथ स्वचालित सीढ़ियां लगाई जाएंगी। काम इसी वर्ष शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल की मुख्य रेल लाइन रामनगर, काठगोदाम, काशीपुर, हल्द्वानी से बदायूं, कासगंज, कानपुर अनवरगंज और मथुरा तक जाती है। इसके अलावा टनकपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर और वाया पीलीभीत, मैलानी, लखीमपुर होते हुए लखनऊ तक भी लाइन है। इज्जतनगर मंडल ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ा रहा है।
कासगंज, मथुरा, कानपुर अनवरगंज समेत कुछ स्टेशनों को छोड़ दें तो मंडल के ज्यादातर स्टेशनों पर प्लेटफार्मों की संख्या दो-दो ही है। यहां लूप लाइन तो उपलब्ध हैं, लेकिन दोनों प्लेटफार्म पर ट्रेनें होने की दशा में अगर तीसरी ट्रेन भी आती है तो समस्या होती है। मंडल में अभी सिंगल रेल लाइन ही हैं। कुछ रूटों के दोहरीकरण के लिए सर्वे समेत अन्य प्रक्रिया चल रही हैं।
विज्ञापन

इस बीच रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों के प्लेटफार्मों के विस्तार और उच्चीकरण का निर्णय लिया है। यहां नए बनाए जाने वाले फुट ओवरब्रिजों की चौड़ाई 12 मीटर तक रहेगी। कई जगह काम शुरू भी करा दिया गया है। बरेली सिटी, बदायूं, उझानी समेत उत्तराखंड के रामनगर और बाजपुर स्टेशनों पर भी काम जल्द शुरू हो जाएगा।



वर्जन-
पूर्वोत्तर रेलवे जिन 53 रेलवे स्टेशनों को आदर्श स्टेशन के रूप में विकसित कर रहा है, उनमें इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी, बदायूं, उझानी, रामनगर और बाजपुर स्टेशन भी शामिल हैं। यहां प्लेटफार्मों का विस्तार, उच्चीकरण करने के साथ कई अन्य काम भी होंगे। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें