फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तालाब के पट्टे के नाम पर ग्रामीण से हड़पे 52 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। तहसील नवाबगंज में तैनात एक लेखपाल ने एक ग्रामीण से तालाब का पट्टा कराने के नाम पर 52000 हजार रुपये हड़प लिए, जब लेखपाल पट्टा नहीं दिला सका तो ग्रामीण ने अपने रुपये की मांग कर दी। लेखपाल एक लंबे अरसे से ग्रामीण को टहला रहा है। नाराज ग्रामीण ने एसडीएम समेत डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इससे संबंधित वीडियो भी वायरल हो गया है।
विज्ञापन

तहसील नवाबगंज के हलका ग्राम सोरहा के लेखपाल पर किसान से तालाब का पट्टा दिलाने के नाम पर 52 हजार रुपये हड़पने का आरोप है। ग्राम सोरहा के निवासी जगदीश पुत्र हरचनलाल ने गांव के तालाब में पट्टा कराने को लेकर हलका लेखपाल से बात की थी। आरोप है कि लेखपाल ने तहसील प्रशासन के अधिकारियों के नाम पर ग्रामीण से 52000 हजार रुपये ऐंठ लिए। इस मामले में जब तालाब का पट्टा नहीं हुआ तो ग्रामीण ने लेखपाल से अपने रुपये वापस मांगे, लेकिन लेखपाल ने टरका दिया। इससे नाराज ग्रामीण ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही एसडीएम और डीएम को शिकायती पत्र भेजा है।

ग्रामीण से तालाब के नाम पट्टा दिलाने के नाम पर कोई रुपये नहीं लिए। ग्रामीण बेवजह आरोप लगा रहा है। उसे सोमवार को बात करने को तहसील बुलाया है। ग्रामीण के आरोप निराधार है। - बीरेंद्र प्रताप सिंह, लेखपाल।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामला मेरे संज्ञान में अभी नहीं आया है। ग्रामीण का शिकायती पत्र भी अभी प्राप्त नहीं हुआ है। शिकायती पत्र मिलते ही जांच कराई जाएगी।
- अजय कुमार उपाध्याय, एसडीएम नवाबगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें