फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम फार्मा को फिर शुरू करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विश्वविद्यालय की लापरवाही के चलते पिछले साल शून्य हुए एम फार्मा के सत्र को पुन: शुरू करने की तैयारी फिर आरंभ कर दी गई है। विभाग के अध्यक्ष डॉ. एसबी तिवारी का कहना है कि खामियाें को दूर करने का काम शुरू कर दिया गया है। ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) से अनुमति लेकर इस बार एडमिशन किए जाएंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय कैंपस में एम फार्मा कोर्स की दो ब्रांच थीं, जिनमें 18-18 सीटें थीं। मगर दो बैच की पढ़ाई के बाद विभाग में कोई प्रोफेसर न होने पर फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने मान्यता को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया। लापरवाही के चलते पिछले सत्र में विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर का इंतजाम नहीं किया। इसके चलते मान्यता आगे नहीं बढ़ सकी और पिछला सत्र शून्य हो गया। हाल ही में विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद डॉ. एसबी तिवारी का कहना है कि इस बार सत्र शुरू करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन के मानकों के अनुसार सारी कमियों को दुरुस्त करके इस बार एम फार्मा में प्रवेश की अनुमति लेने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें