फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद चौंकेे...उनके नाम से लावारिस मिले दो आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मौलानगर के पार्षद विकास शर्मा यह जानकर चौंक गए कि उनके नाम के किसी ने दो आधार कार्ड बनवा लिए हैं। असली आधार कार्ड काफी पहले ही उनके पास आ गया था। पार्षद के साथ ही कुछ अन्य लोगों के आधार कार्ड भी राजेंद्रनगर के एक पार्क में लावारिस पड़े मिले थे। इसमें पार्षद का कार्ड होने से स्थानीय लोग उन्हें पहचान गए और उन्हें सूचना दे दी। पार्षद ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

राजेंद्रनगर सी ब्लॉक के एक पार्क में कुछ आधार कार्ड लावारिस पड़े थे। कालोनी के लोगों ने देखा तो इसमें मोहम्मद असलम, मोहम्मद अयान, मोहम्मद यूसुफ और युवान भारद्वाज नाम के बच्चों के साथ दो आधार कार्ड पार्षद विकास शर्मा के भी थे। विमलेश शर्मा नाम की म पार्षद विकास शर्मा को पहचानती थीं। उन्होंने फोन करके पार्षद को सूचना दे दी। पार्षद का कहना है कि उनके पास उनका असली आधार कार्ड काफी पहले से ही है। उनके नाम के दो अन्य आधार कार्ड किसने और क्यों बनवाए हैं? यह समझ में नहीं आ रहा। इस आधार कार्ड का कहीं किसी जगह गलत इस्तेमाल होने की आशंका जाहिर करते हुए कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

नवंबर में रामगंगा किनारे भी पड़े मिले थे आधार कार्ड
पिछले साल नवंबर में चौबारी में रामगंगा किनारे बड़ी संख्या में आधार कार्ड लावारिस मिले थे। इसका खुलासा होने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। जांच में सामने आया कि डाक विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से यह आधार नहीं बंटे थे। इस मामले में एक पोस्टमास्टर को सस्पेंड भी किया गया था।
विज्ञापन


फर्जी आधार कार्ड बनाने वाला गैंग सक्रिय
संपत्तियों की खरीद, बैंक खाता, सिम लेने सहित तमाम महत्वपूर्ण कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। वहीं, फर्जी आधार कार्ड बनाकर उनका दुरुपयोग होने के मामले भी सामने आ रहे हैं। इससे बड़ी धोखाधड़ी होने की भी संभावना है, लेकिन इस पर शिकंजा नहीं कसा जा पा रहा है।

ये आधार कार्ड किसने फेंके हैं और क्यों बनवाए गए हैं। इसकी जांच होगी। जरूरत पड़ी तो बैंक अधिकारियों को भी बुलाया जाएगा। - वीरेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें