बरेली। शुक्रवार से त्रिवेणी एक्सप्रेस सिंगरौली और मुगलसराय एक्सप्रेस प्रयाग के लिए रफ्तार भरने लगी। लखनऊ-रायबरेली सेक्शन में नॉन इंटर लॉकिंग कार्य होने से करीब एक दर्जन ट्रेनें रद्द थीं। रेलवे ने बाकी ट्रेनों का संचालन बुधवार से शुरू कर दिया था, लेकिन रेक न आने से यह दोनों ट्रेनें नहीं चल सकी थीं। शुक्रवार से त्रिवेणी और मुगलसराय एक्सप्रेस नियत समय पर जंक्शन से रवाना हुई। दूसरी ओर दिल्ली से फैजाबाद जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस अब फैजाबाद तक जाएगी। अभी तक यह ट्रेन लखनऊ में टर्मिनेट होकर दिल्ली जा रही थी। ट्रेनों के चलने से यात्रियों को राहत मिली है। अब राज्यरानी, बरेली वाराणसी एक्सप्रेस, हरिहरनाथ एक्सप्रेस समेत एक दर्जन ट्रेनें हैं जो एक मई से चलने की संभावना है।