फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सघन सुरक्षा व्यवस्था में रखीं गईं ईवीएम, पैरामिलिट्री तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में मतदान के बाद सभी ईवीएम परसाखेड़ा के एफसीआई गोदाम में सघन सुरक्षा घेरे के बीच रखवा दी गईं हैं। यहां पुलिस के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स की ड्यूटी लगी है। संबंधित स्थान पर सामान्य लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। अधिकारी समय-समय पर यहां मूवमेंट करते रहेंगे।
विज्ञापन

चुनाव कार्य के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि परसाखेड़ा एफसीआई गोदाम में डेढ़ सेक्शन पैरामिलिट्री फोर्स लगाई गई है। यह हर वक्त ड्यूटी पर मुस्तैद रहेगी। इसके साथ ही बाहरी हिस्से में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। एक इंस्पेक्टर, एक एसआई और छह कांस्टेबल हर वक्त आउटर पर मौजूद रहेंगे और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को इधर नहीं जाने देंगे। इनकी ड्यूटी हर आठ घंटे में बदलती रहेगी। अधिकारी भी समय-समय पर यहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहेंगे। बताया कि यहीं पर मतगणना भी होगी। इसके लिए अलग से फोर्स लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें