फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का समाधान न होने पर वोट डालने से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। ब्लॉक मझगवां की ग्राम पंचायत इस्माइलपुर के मजरा फतेहगंज के ग्रामीणों ने विकास न होने की बात कहकर पांच वोट डालने के बाद मतदान करने से मना कर दिया। इसके एसडीएम विशु राजा और सीओ रामप्रकाश उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। बाद में भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप और बिल्सी विधायक पंडित आरके शर्मा ने उन्हें समझाकर शाम साढ़े तीन बजे मतदान शुरू कराया।
विज्ञापन

उधर शीशगढ़ के गांव विलसा के मतदाताओं ने गांव तक पक्की सड़क न बनने पर नाराजगी जताते हुए वोट डालने से इनकार कर दिया। सूचना पर एसडीएम रोहित यादव समेत अफसर मौके पर पहुंचे और उन्हें समस्या के समाधान का आश्वासन देकर वोटिंग शुरू कराई।
वहीं फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव उधरनपुर में गांव तक सड़क न होने पर विरोध जताते हुए दोपहर 12 बजे तक मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। वे दिन भर अफसरों या जनप्रतिनिधि के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन शाम तक कोई नहीं पहुंचा। इस कारण गांव का मत प्रतिशत 40 तक भी नहीं पहुंच चुका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें