फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआईआर के अल्टीमेटम पर खुद वाहन लेकर पहुंचे स्वामी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 22 अप्रैल से पोलिंग पार्टियोें को वाहन मुहैया कराने के लिए रविवार सुबह से अफसर टीपीनगर में जुटे रहे। शनिवार को वाहन उपलब्ध कराने से कतरा रहे वाहन स्वामियों पर एफआईआर का अल्टीमेटम मिलने के बाद रविवार को वे खुद वाहन लेकर टीपीनगर पहुंच गए। देर शाम तक सभी वाहनों का फिटनेस चेक करने के बाद उन्हें टोकन देकर विधानसभा वार भेजने की तैयारी पूरी की गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह छह बजे से टीपीनगर में साफ -सफाई के लिए नगर निगम की टीम जुट गई थी। सुबह आठ बजे आरटीओ, डीएसओ विभाग आदि के अधिकारियों-कर्मचारियों ने डेरा जमा लिया। देर शाम तक पहुंचे वाहनों का मिलान कर उन्हें ईंधन पर्चियां दी गईं। प्रशासन और पुलिस की मांग के अनुसार करीब 1493 वाहनों की सूची तैयार कर ली गई। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा वार 3-3 वाहन रिजर्व में रखे गए हैं। एआरटीओ आरपी सिंह के मुताबिक टीपीनगर पहुंचे अतिरिक्त बड़े वाहनों को भी रिजर्व में रख लिया गया है। ताकि किन्हीं कारणवश अगर वाहन खराब हो जाए या कोई अन्य समस्या होगी तो इन वाहनों को तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित न हो सके।

जाम से बचाने के लिए टूटेगी दीवार
अबकी बार नरियावल के बजाय टीपीनगर से ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। एआरटीओ प्रवर्तन उदरयवीर सिंह के मुताबिक प्रशासन के निर्देशानुसार पोलिंग पार्टियां टीपीनगर पहुंचेंगी। इसके लिए नरियावल और टीपीनगर को अलग करने वाली दीवार को तोड़कर रास्ता बनाया जाएगा। ताकि पोलिंग पार्टियों को बेवजह दौड़ भाग न करनी पड़े वे सीधे बसों पर पहुंच जाए। वहीं, 22 को तमाम वाहन नियत स्थानों पर रवाना होंगे। ऐसे में जाम की आशंका के चलते निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितने वाहनों की रवानगी
विधानसभा बडेे़े वाहन छोटे वाहन कुल
बहेड़ी 61 10 71
मीरगंज 70 5 75
भोजीपुरा 87 43 44
नवाबगंज 71 47 24
फरीदपुर 71 0 71
बिथरी 91 49 42
बरेली शहर 84 57 24
कैंट 70 42 28
आंवला 61 54 7
नोट : इसके अलावा करीब 1018 बसें व कारें अन्य अधिकारियों और स्टाफ के लिए अधिगृहित की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें