बरेली। संकट मोचन बाला जी धाम रामपुर गार्डन में हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साध्वी प्राची ने भारत माता की रक्षा के लिए शहरवासियों से बढ़चढ़कर मतदान की अपील की। उन्होंने आजम खान पर निशाना साधते हुय कहा कि जो महिलाओं के लिये अपशब्द कहे उनके हाथों में भारत माता को सौंपना गलत होगा। कहा, मतदान हमारा हक है, मुझको लगता है कि मोदी सरकार ने अच्छे काम किये हैं इसलिए कह रही हूं मतदान जरूर करें और भारत मां को बचाने में सहयोग करें। फिर शोभायात्रा निकाली गई जो मुख्य मार्गों से होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुई। आयोजक पं. पदमदत्त शर्मा, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।