फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्ने गौसुल वरा की सजी महफिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खानकाह वामिकिया निशातिया में जश्ने गौसुल वरा की महफिल सजाई गई। इसमें तमाम लोगों ने शामिल होकर बगदाद जाने वाले काफिले के लोगों को मुबारकबाद पेश की।
विज्ञापन

इस मौके पर खानकाह में रात को महफिले मिलाद का आयोजन हुआ, जिसकी शुरुआत हाफिज मुजाहिद वामिकी ने तिलावते कलाम से की। सैयद अनस वामिकी, जीशान वामिकी, कमाले निशात ने नातो मनकबद का नजराना पेश किया। प्रोफेसर डा. महमूद हुसैन ने तकरीर की। सदारत सज्जादानशीन पीरे तरीकत सैयद मोहम्मद मियां वामिकी जिलानी की रही। नायब सज्जादा मौलाना सैयद असलम मियां वामिकी ने दुआ की। इसके बाद लंगर तकसीम किया गया। इस मौके पर सैयद चांद मियां, इमरान कुरैशी, अयाज वामिकी, शुएब सलमान चिश्ती, सैयद जहांगीर अशरफ आदि मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी शानू वामिकी ने बताया कि बृहस्पतिवार को नायब सज्जादा असलम मियां की कयादत में एक काफिला बगदाद शरीफ के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें