फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्सर से रोजा आठ घंटे रहा मेगा ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सोमवार को लक्सर से रोजा आठ घंटे का रेलवे ने मेगा ब्लॉक लिया, जिसके चलते यात्रियों को काफी असुविधा हुई। सबसे ज्यादा परेशानी त्रिवेणी एक्सप्रेस के यात्रियों को हुई। कारण, यह ट्रेन टनकपुर से तो सही समय पर बरेली सिटी आ गई थी, लेकिन ब्लॉक के चलते बरेली जंक्शन के लिए सिग्नल नहीं मिला, जिसके चलते भीषण गर्मी में यात्रियों को पूरी दोपहरी गुजारनी पड़ गई।
विज्ञापन

सोमवार को लक्सर से रोजा तक सुबह 7.15 से साढ़े तीन बजे तक मेगा ब्लॉक लेकर पटरियां और स्लीपर बदले गए। दिल्ली से मुरादाबाद तक ट्रेनों का संचालन रहा, लेकिन पंजाब रूट पर ट्रेनें ठप हो गईं। सबसे ज्यादा दिक्कत टनकपुर-सिंगरौली को लेकर हुई। यह ट्रेन टनकपुर से सही समय पर चली, लेकिन सिटी स्टेशन पर रोक दी गई। तपती दोपहरी में करीब ढाई घंटे तक ट्रेन रुकी रही। उधर, जंक्शन के पावर केबिन से सिगनल नहीं मिला। करीब पौने चार बजे सिगनल मिला तो ट्रेन को जंक्शन आउटर सिगनल पर रोक दिया गया। ट्रेन करीब चार बजे जंक्शन पहुंचकर 4.30 मिनट पर सिंगरौली के लिए रवाना हुई। इसके अलावा जम्मू हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस साढ़े तीन, त्रिवेणी एक्सप्रेस तीन, जम्मू कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस साढ़े तीन, लालगढ़ गुवाहाटी एक्सप्रेस चार घंटे देरी से जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें