बरेली। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 में वाहनों की उपलब्धता और अधिग्रहण समेत राजस्व पूर्ति के लिए 31 मार्च रविवार को आरटीओ दफ्तर खुला रहेगा। एआरटीओ आरपी सिंह ने बताया कि कार्यालय में वाहनों के पंजीयन और कर जमा करने संबंधी कार्य संपादित किए जाएंगे। लाइसेंस और वाहन के स्वामित्व संबंधी कार्य नहीं होंगे।