फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण पूरा होने से पहले ही पंडाल आधा खाली, बरेली वालों की नब्ज नहीं पकड़ पाए रेलमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कुछ ही दिनों पहले देश का बजट पेश करने वाले रेल मंत्री पीयूष गोयल बरेली के लोगों की नब्ज नहीं पकड़ पाए। बड़ी तादाद में उन्हें सुनने पहुंचे लोग कुछ ही मिनटों में उठ खड़े हुए। भाषण पूरा होने से पहले ही आधे से ज्यादा पंडाल खाली हो गया।
विज्ञापन

बरेली और आंवला प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहली बार बरेली आए रेलमंत्री पीयूष गोयल खचाखच भरा पंडाल देखकर खुश दिखे। भाषण शुरू किया तो करीब 15 मिनट तक बरेली से जुड़ने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। बोले, बरेली-सितारगंज मार्ग को भारतमाला योजना में शामिल किया गया है। उज्जवला और सौभाग्य योजना की प्रगति बताई। कुछ देर तो लोगों ने गंभीरता से सुना। सर्जिकल स्ट्राइक और राहुल के अमेठी छोड़कर भागने की चर्चा आई तो लोग कुछ उत्सुक हुए, लेकिन फिर लोगों का पंडाल छोड़कर जाना शुरू हो गया।

भाषण के बीच ही उतरने लगे झंडे
पीयूष गोयल जब बोल रहे थे उसी दौरान लोग झंडे उतारकर भागने में लगे थे। महिलाएं भी इसमें पीछे नहीं थीं। भाषण के दौरान तीन बार पानी पीने वाले गोयल बमुश्किल 15 मिनट तक बोले और देरी से आने की बात कह चलने लगे। तब तक तो पंडाल लगभग खाली हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें