बरेली। मैथिल ब्राह्मण समाज के सदस्य महेश चंद्र की अध्यक्षता में सोमवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदस्यों ने समिति का वैवाहिक परिचय संमेलन 24 मार्च को करना तय किया। समिति का छटा परिचय संमेलन कचहरी रोड स्थित जिला वार एसो. सभागार मे होगा। कार्यक्रम में मेयर उमेश गौतम मुख्यातिथि, डॉ. अनिल शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे। बैठक में डॉ. बनवारी लाल शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, सोमपाल शर्मा, आदि मौजूद रहे। ब्यूरो