फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पुलिस पढ़ेगी आचार संहिता का पाठ, फिर कराएगी पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एडीजी के निर्देश पर जोन के सभी जिलों के कप्तान को निर्देश देकर आदर्श आचार संहिता के निर्देश वाली बुकलेट छपवाने को कहा गया है। बरेली पुलिस ने इन्हें छपवा भी लिया है। इसमें पुलिसकर्मियों को आचार संहिता के वक्त में उनके दायित्व समझाए गए हैं। वह क्या करें और क्या न करें, इसका भी पूरा ब्योरा दिया गया है। एडीजी ने बताया कि सिपाही स्तर तक बुकलेट बंटवाई जाएगी।
विज्ञापन

लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए आदर्श आचार संहिता व सामान्य निर्देश नाम से यह बुकलेट तैयार की गई है। एडीजी अविनाश चंद्र ने बताया कि सामान्य तौर पर चुनाव के वक्त पुलिसकर्मियों को पता ही नहीं होता है कि उन्हें क्या अधिकार हैं? वे क्या कर सकते हैं और क्या नहीं? नए स्टाफ के साथ यह समस्या ज्यादा रहती है। ऐसे में यह बुकलेट उनकी मदद करेगी। इसमें आचार संहिता के दौरान होने वाली गतिविधियों का उल्लेख करते हुए प्रश्न और उत्तर क्रमवार दिए गए हैं। नेता, कार्यकर्ता, कम उम्र के वोट देने आए लोग, नुक्कड़ों और चौराहों पर मीटिंग करने वाले लोगों और मतदान केंद्र के आसपास संदिग्ध गतिविधियों वाले लोगों से कैसे व्यवहार करना है, यह सब जिक्र इसमें किया गया है। वह खुद सभी जिलों में घूमकर मौखिक रूप से भी पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी देंगे। दूसरे अधिकारियों को भी स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि एक्शन के समय समस्या न आए।

वारंटी अंदर होंगे, खुराफाती नजरबंद होंगे
एडीजी ने बताया कि पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि गैर जमानती वारंट वाले अपने क्षेत्र के सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजें। क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। चुनाव के वक्त वे खुले नहीं घूमेंगे। राजनीतिक पार्टियों से जुड़े ऐसे लोगों जिनसे चुनाव में गड़बड़ी की आशंका होगी, उन्हें चुनाव के दिन नजरबंद किया जाएगा। उन्हें केवल वोट डालने की ही इजाजत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें