फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध-असम एक्सप्रेस के पार्सल कोच से माल गायब

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बरेली। अवध-असम एक्सप्रेस के पार्सल कोच से माल गायब होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक ही व्यापारी का माल दो बार गायब हो चुका है। व्यापारी ने पार्सल ऑफिस में पूछताछ की तो वहां भी कुछ पता नहीं चला। अब व्यापारी ने मुरादाबाद के सीनियर डीसीएम ऑफिस में शिकायत की है।
विज्ञापन

डेलापीर के मनोज कुमार ने असम के न्यू अलीपुर से 65 हजार रुपये की सुपारी मंगाई थी। 18 फरवरी को वहां सेे अवध-असम एक्सप्रेस के पार्सल कोच में सुपारी बुक करा दी गइई। ट्रेन 32 घंटे में जंक्शन पहुंची। 24 फरवरी को उनके पास बिल्टी भी पहुंच गई। बिल्टी लेकर वह पार्सल ऑफिस पहुंचे तो माल का अता-पता नहीं था। उनके नाम से कोई भी बिल्टी जंक्शन नहीं पहुंची थी। उन्होंने न्यू अलीपुर फोन कर जानकारी ली तो वहां से 18 फरवरी को सुपारी लोड होना बताया गया। पार्सल सूत्रों का कहना है कि ऐसा कोई भी माल जंक्शन नहीं पहुंचा है। मनोज ने बताया कि एक फरवरी को भी अवध-असम एक्सपेस से लालगढ़ से चूना पैकिंग की मशीन मंगाई थी। वह भी अब तक नहीं पहुंची है। पार्सल ऑफिस में भी कोई सूचना नहीं है, जिससे पता लग सके कि मशीन कहां हैं। उन्हें शक है कि अवध-असम एक्सप्रेस में चोर सक्रिय है जो रास्ते में ही माल गायब कर देते हैं। वह मुरादाबाद में सीनियर डीसीएम से चोरी की शिकायत कर क्लेम के लिए आवेदन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें