फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी टूर्नामेंट में दूर हुआ गोल्ड मेडल का सूखा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पूरे सत्र में एमजेपी रुहेलखंड के खिलाड़ी नॉर्थ जोन और नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल को तरसते रहे। एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक में चल रही सत्र की अंतिम नॉर्थ जोन कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल का सूखा खत्म हुआ। विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने दो गोल्ड, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। इस सत्र में विश्वविद्यालय की झोली में कुल बारह मेडल आए चुके हैं।
विज्ञापन

एमडी रोहतक में चल रही कुश्ती प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय टीम के खिलाड़ी डीएसएम कॉलेज कांठ मुरादाबाद के यश गौड़ ने 50 किलो भारवर्ग में गी एवं नोगी में दो गोल्ड मेडल जीते। इसी कॉलेज के रवि कुमार ने 62 किलो भारवर्ग में नोगी इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। डी इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। सेपक टाकरा, एथलेटिक्स, जिम्नास्टिक को मिलाकर कुल बाहर मेडल विश्वविद्यालय की झोली में आए हैं। मेडल जीतने पर कुलपति प्रोफेसर अनिल शुक्ल, क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर एके जेटली, डॉ. हेम गौतम, ओपी मिश्रा ने खिलाड़ियों और कोच अंजलि सेन गौतम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें