बरेली के टॉयलेट ब्यूटी कांटेस्ट का दिल्ली में डंका
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा देने के लिए सीडीओ सत्येंद्र कुमार को गुरुवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने कलाम इनोवेशन इन गवर्नेंस अवॉर्ड से नवाजा है। सनद रहे कि पिछले दिनों पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में बरेली में चलाए गए टॉयलेट ब्यूटी कांटेस्ट का जिक्र किया था। मोदी के बाद बरेली की इस कवायद को समूचे देश में सराहना मिली है।
बरेली प्रशासन ने आयोजित कराए गए कांटेस्ट के विजेता स्कूलों को कंप्यूटर और फर्नीचर मुहैया कराए थे। इतना ही नहीं स्वच्छ भारत मिशन में बेहतर काम करने वाले स्कूलों को डिजिटल लाइब्रेरी का तोहफा भी दिया था। इसके अलावा बरेली प्रशासन के महिलाओं को ईरिक्शा देकर सशक्त बनाने के प्रोजेक्ट को नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने महिला सशक्तिकरण श्रेणी में भी बरेली को इनोेवेशन इन गवर्नेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया है।