फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 तक पूरी कर ली जाएंगी चार राष्ट्रीय परियोजनाएं : धर्मपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में चार राष्ट्रीय परियोजनाएं 20 साल से लंबित थीं। योगी सरकार आने के बाद इन पर तेजी से काम किया गया। प्रदेश की मध्य गंगा नगर, सरयू नहर, वरुण सागर और अर्जुन साहिब परियोजनाओं में वरुण सागर की शुरुआत प्रधानमंत्री कर चुके हैं। बाकी परियोजनाएं 2020 तक पूरी हो जाएंगी। इनमें 15.17 लाख हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होगी।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होेंने कहा कि पहली बार प्रदेश में सचिव सिंचाई की अध्यक्षता में ‘नदी संरक्षण एवं पुनर्जीवीकरण’ सेल का गठन किया गया है। यह सेल विलुप्त होने की ओर बढ़ रही प्रदेश की आठ महत्वपूर्ण नदियों गोमती, अरिल, सोत, सई, तमसा, मनोरमा, आमी और वरुणा को पुनर्जीवित करेगा। इन नदियों का उल्लेख रामायण और महाभारत में भी मिलता है। सिंचाई मंत्री ने कहा कि गोमती नदी श्रमदान से 48 किलोमीटर तक साफ हुई है। अयोध्या में सरयू घाट से राम की पैड़ी तक सुंदरीकरण कराया जा रहा है। बाकी नदियों पर केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी से बात हो चुकी है। उनका डीपीआर बनाकर केंद्र को भेजी जा रही है।
प्रार्थना में वंदेमातरम भी गाएं बच्चे
सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्राइमरी और जूनियर हाई स्कूलों में बच्चों को नियमित प्रार्थना कराई जाए। बच्चे अपने शिक्षक के साथ वंदेमातरम भी गाएं। ऐसी व्यवस्था करें कि दूरदराज के स्कूल और शहरों के स्कूलों में समान शिक्षक रहें। शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग का कारोबार तुरंत बंद करें और पढ़ाई का माहौल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें