फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात केंद्र व्यवस्थापक बदले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परिषदीय परीक्षा की शुचिता बरकरार रखने को देर शाम परीक्षा नियंत्रक डॉ. अवनीश यादव ने सात केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों के तैनाती स्थल में बदलाव किया है। इसमें राजकीय हाईस्कूल औरंगाबाद के प्रधानाध्यापक डॉ. गिरीश चंद्र यादव को बिशप मंडल इंटर कॉलेज बरेली का केंद्र व्यवस्थापक और बिशप मंडल इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक प्रवक्ता राकेश चंद्र को उन्हीं के परीक्षा केंद्र पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक बनाया है। वहीं बिशप मंडल के अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक सहायक अध्यापक अरविंद कुमार को गुरु नानक रिखी सिंह इंटर कॉलेज का अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा फरीदपुर डबौरा स्थित सहोदरा देवी इंटर कॉलेज गंगापुर के अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक आशुतोष शर्मा के चिकित्सा कारणों से अवकाश पर जाने के कारण फरीदपुर के क्षत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक योगेंद्र पाल सिंह को अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में बिथरी चैनपुर के राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक डॉ. केपी सिंह को केंद्र व्यवस्थापक, मनोहर भूषण इंटर कॉलेज के प्रवक्ता संतोष राजपूत को उन्हीं के स्कूल में अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया है। साथ ही इस केंद्र पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के पद पर नियुक्त प्रवक्ता प्रमोद कुमार सिंह को केडीईएम इंटर कॉलेज का अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें