फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मांगा सड़क दुर्घटनाओं का ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम के नोडल अधिकारी ने जिला अस्पताल प्रशासन से शहर में बीते वर्ष हुई सड़क दुर्घटनाओं का ब्योरा मांगा है। पत्र में कहा गया है कि अस्पताल प्रशासन को डाटा कोऑर्डिनेटर नियुक्त कर यह जानकारी स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर अपलोड करानी है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी को लेकर शहर में कई मानकों को लेकर सर्वे हो चुके है। इसी क्रम में जरूरी जानकारी पहुंचाने के लिए अस्पताल प्रशासन को डाटा कोऑर्डिनेटर नियुक्त करने को कहा गया है। साथ ही सारी जानकारी स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर डालने को कहा है। शहर में बीते वर्ष हुई सड़क दुर्घटनाओं के ब्योरे में पैदल, बाइक सवार और अन्य यातायात माध्यमों से चल रहे लोगों के साथ हुए हादसों की जानकारी देनी होगी। हादसों में हुई मौतों का रिकॉर्ड भी मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें