फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन योजना बहाल करो वरना हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई पेंशन योजना का विरोध सभी कर्मचारी संगठनों ने शुरू कर दिया है। उनकी मांग है कि पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए। इस मांग को लेकर आयकर भवन पर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने आह्वान किया कि सभी विभाग और संगठन मिलकर आंदोलन को सफल बनाएं।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर आयकर भवन पर आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान कर्मचारी महासंघ के जोनल सचिव रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पहली जनवरी 2004 से लागू नई पेंशन योजना किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं करेंगे। सभी कर्मचारी संगठन और विभाग इसे लेकर लामबंद हो गए हैं। मांग पूरी न होने पर 8 और 9 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल होगी। कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले में उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर दी है। सिंह ने आह्वान किया कि वे दो दिवसीय प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाकर ताकत का एहसास कराएं। अंशल पांडे, आरके सिन्हा, प्रीती अग्रवाल, रजनी कुशवाहा, त्रिलोक दयाल, साक्षी अग्रवाल, सुरेंद्र वर्मा आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें