फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवजह निकला शक.. नोएडा लैब के टेस्ट में तेल की रिपोर्ट ओके

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बाकरगंज में लगे कूड़ा निस्तारण प्लांट से निकलने वाले तेल को नोएडा की लैब ने भी टेस्ट रिपोर्ट में पर्यावरण मानकों के अनुकूल बताया है। इससे पहले कंपनी की ओर से गुजरात की लैब में कराए गए टेस्ट में भी इसे सही बताया गया था। इससे वहां लगने वाले अन्य प्लांट का भी रास्ता साफ हो गया है। मेयर उमेश गौतम का कहना है कि प्लांट पर बेवजह शक किया जा रहा था। यह तो विश्व की सर्वोत्तम तकनीक में शामिल है, फिर भी इनका काम रोक दिया गया था।
विज्ञापन

गुजरात की अमेजो वेस्ट सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड से करार होने के बाद पिछले साल बाकरगंज में कूड़ा निस्तारण के लिए आठ प्लांट लगाने का करार हुआ था। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कंपनी ने पहला प्लांट लगाकर जनवरी 2019 में यहां कूड़े से तेल निकालने की प्रक्रिया शुरू की। फरवरी में नगर आयुक्त बदल गए। नए नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. और मेयर उमेश गौतम के बीच मतभेद सामने आने लगे। नगर आयुक्त ने बाकरगंज में लगे प्लांट से निकलने वाले तेल पर सवाल उठाते हुए मार्च में सात अन्य प्लांट लगाने पर रोक लगा दी। कंपनी के प्रतिनिधियों ने गुजरात की लैब से तेल का परीक्षण कराया। उसमें तेल को फर्निश ऑयल बताकर पर्यावरण मानकों के अनुकूल बताया गया, लेकिन नगर आयुक्त ने इस रिपोर्ट पर असहमति जताते हुए स्वयं जांच कराने की बात कही। इसके बाद नगर निगम की टीम ने प्लांट पर जाकर सैंपल लिए और सीलबंद करके जांच के लिए नोएडा की लैब को भेज दिए। लैब ने नगर निगम को भेजी रिपोर्ट में तेल को पर्यावरण मानकों के अनुरूप बताया है।

नए प्लांट लगने का रास्ता साफ
बाकरगंज के प्लांट की रिपोर्ट आने के बाद नगर आयुक्त से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन नहीं उठा। वहीं पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि नगर आयुक्त को रिपोर्ट से अवगत करा दिया गया है। बाकरगंज में लगने वाले अन्य प्लांट लगाने पर अब कोई रोक नहीं है। रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा था। रिपोर्ट में प्लांट से निकलने वाले तेल को पर्यावरण मानकों के अनुरूप बताया गया है।
विज्ञापन


हमने तो पहले ही कहा था कि यह विश्व की सर्वोत्तम तकनीक है, इसे बढ़ावा मिलना चाहिए। यह कंपनी हमको कूड़े की कीमत भी अदा कर रही है। बावजूद इसके बेवजह शक करके अन्य प्लांट पर रोक लगा दी गई। अब अन्य प्लांट लगने का रास्ता खुल गया है।
विज्ञापन

- उमेश गौतम, मेयर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें