जिला हॉकी लीग एसोसिएशन की ओर से डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई हॉकी लीग का खिताब लड़कियों में स्टेडियम ए और लड़कों में गुरुनानक क्लब के नाम रहा।
पहला फाइनल बालिका वर्ग का स्टेडियम ए और स्टेडियम बी के बीच हुआ। इसमें स्टेडियम ए ने 2-0 से जीत दर्ज की। स्टेडियम ए की तरफ से रौनक और समरीन ने एक-एक गोल किए। इसके बाद लड़कों को फाइनल गुरुनानक क्लब और यंगस्टर क्लब के बीच हुआ। लीग में सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाली गुरुनानक क्लब ने मुकाबला 2-1 से अपने नाम किया। गुुरुनानक क्लब कीतरफ से सजत और विनय ने एक-एक गोल दागे। आखिर में खिलाड़ियों ने हॉकी खिलाड़ी विनोद सिंह रावत, जिनकी मई में मौत हो गई थी, उनके लिए प्रार्थना की। उनके परिवार को हॉकी एसोसिएशन की तरफ से सहायता राशि दी गई। आरएसओ लक्ष्मी शंकर सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर हॉकी एसोसिएशन के सचिव वसीम खान, प्रेम शंकर शुक्ला, सिरोज खान, धर्मेंद्र, गुरनाम सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।