फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली-सीतापुर फोरलेन- मानसून से ठीक पहले टूटी नींद, होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कमिश्नर की पैरवी के बाद मानसून से ठीक पहले एनएचएआई की नींद टूट गई है। बरेली-सीतापुर फोरलेन की मरम्मत के लिए करीब 6.50 करोड़ रुपये का टेंडर पास हो गया है। अगले माह की शुरूआत में यह काम शुरू होने की बाक कही जा रही है। हालांकि फोरलेन के अधूरे प्रोजेक्ट के लिए अभी 1400 करोड़ का नए सिरे से टेंडर नहीं हो सका है। कमिश्नर ने एनएचएआई अफसरों से रोड सेफ्टी के काम कराने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

बरेली-लखनऊ (एनएच-24) को कनेक्ट करने वाले बरेली-सीतापुर फोरलेन का काम कई साल से ठप है। पिछले साल कांट्रेक्टर इरा इंफ्रा स्ट्रक्चर कंपनी इस काम को छोड़कर जा चुकी है। अधूरा पड़ा ये हाईवे पिछली बारिश में फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी सहित कई जगहों पर दरक गया था। फ्लाईओवर भी टूटकर गिरने शुरू हो गए थे। ट्रैफिक की दिक्कत को देखते हुए एनएचएआई के अधिकारियों ने पिछले साल 7.50 करोड़ रुपये को रिपेयरिंग के लिए टेंडर करने पड़े थे। बरसात के बीच इस कंपनी ने रोड मरम्मत के नाम पर केवल लीपापोती ही की थी। बारिश का मौसम फिर आने को हैं। इसके बावजूद एनएचएआई के अफसर निष्क्रिय है। इसे देखते हुए कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने हाल में एनएचएआई के चेयरमैन से बातचीत थी। इसके बाद एनएचएआई अफसरों ने तेजी दिखाते हुए बारिश से पहले इस हाईवे की मरम्मत के लिए साढ़े छह करोड़ का टेंडर पास कर दिया है। इस संबंध में कमिश्नर ने एनएचएआई के परियोजना अधिकारी एनपी सिंह से जानकारी लेते हुए निर्देश दिए हैं कि हाईवे पर सड़क सुरक्षा के काम भी जल्द पूरा कराए जाएं।

फोरलेन प्रोजेक्ट से बाहर हुआ हुलासनगरा क्रासिंग का पुल
एनएच-24 पर फतेहगंज पूर्वी के पास पड़ने वाली हुलासनगरा क्रासिंग पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाने का काम पहले सीतापुर फोरलेन प्रोजेक्ट में ही शामिल था, लेकिन इस परियोजना के बीच में लटक जाने के बाद कमिश्नर ने आरओबी निर्माण को इस प्रोजेक्ट से बाहर करवा दिया है। अब इस पुल के लिए रेलवे को अलग से प्रोजेक्ट तैयार करना होगा। कमिश्नर का कहना है कि इस क्रासिंग से हाईवे पर काफी जाम लगता है। पुल जल्द बनाने के लिए ऐसा किया गया है।
विज्ञापन


‘सीतापुर फोरलेन की मरम्मत का काम जल्द शुरू होना है। एनएचएआई के अधिकारियों के बात करने के बाद साढ़े करोड़ का टेंडर हो गया है। यहां सड़क सुरक्षा के काम भी होंगे’
विज्ञापन

- रणवीर प्रसाद, कमिश्नर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें