फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

वेतन व प्रमोशन के लिए
विकास भवन में प्रदर्शन

- ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों ने उठाईं कई मांगें

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
वेतन, प्रमोशन के मुद्दे पर ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों ने विकास भवन में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कई मांगें उठाईं।
उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी की शैक्षिक योग्यता इंटर की जगह स्नातक करने, ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी का वेतनमान सातवें वेतन आयोग की मैट्रिक्स के सापेक्ष लेवल पांच पर यानी प्रारंभिक मूल वेतन 29,200 रुपये प्रदान किए जाने, तय समय 10, 16, 26 वर्ष पर प्रमोशन न दे पाने की स्थिति में इस अवधि पर प्रोन्नति पद का वेतन एसीपी के रूप में दिए जाने की मांग की। धरना स्थल पर हुई सभा का संचालन करते हुए संयोजक सुरेंद्र वीर ने कहा कि मांगों को पूरा न किए जाने पर संघ जल्द ही आंदोलन करेगा। इस मौके पर नरेंद्र पाल सिंह, शशांक सक्सेना, हरीश गंगवार, विमलेश पाठक और संजय गंगवार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें