फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने जाना हादसे में हुए घायलों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डीएम पिंकी जोवल बृहस्पतिवार को छुट्टी से लौटकर सीधे जिला अस्पताल पहुंचीं और यहां घायल मरीजों का हालचाल जाना। यहां न्यू सर्जरी वार्ड में घायलों से मुलाकात कर डीएम ने पूरी कहानी जानी। उन्होंने सभी को भरोसा दिया कि यहां अच्छा इलाज हो रहा है। हालांकि वार्ड के नीचे सीवर के भरे पानी को देखकर उन्होंने सीएमओ डॉ. विजय यादव से इसे जल्द से जल्द साफ कराने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि इसमें एंटीलार्वा छिड़काया जाए, नहीं तो मच्छर पनपेंगे। इस दौरान प्रभारी एडी एसआईसी डॉ. वीके धस्माना, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके गौतम, एडीएम सिटी आलोक कुमार, एसडीएम व अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें