सेंथल। रविवार रात दो घरों में घुसे चोर नकदी सहित लाखों के जेवर ले उड़े। घर में सो रहे लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। आधी रात को आंख खुली तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
कस्बा सेंथल के मोहल्ला महलवालान निवासी अधिवक्ता शकेब अली और उनके भाई शावेज अली के घर को रविवार रात चोरों ने निशाना बनाया। शावेज अली ने बताया कि रात सवा दो बजे उठे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। तभी उन्होंने बराबर में रह रहे भाई शकेब अली को इसकी जानकारी दी। शकेब उठे तो उनको भी अपने घर में चोरी का पता चला। चोर शकेब का मोबाइल और पर्स में रखे 50 हजार रुपये और बहन रशीदा खातून का मोबाइल और अलमारी में रखे दस तोले सोने के जेवर व 20 हजार रुपये और सेफ की चाबियां ले गए। वहीं, शावेज अली के घर से चोरों ने एक मोबाइल, पांच तोला सोने के जेवर और पांच हजार की नकदी पार कर ली। संवाद
बिशारतगंज में श्रीकृष्ण की भेष भूषा में तैयार बालिका वर्णिका साहू