देवरनियां। ग्राम पंचायत गरगईया के पास सड़क किनारे संरक्षित पशुओं के अवशेष मिलने पर हिंदूवादी संगठन व गो रक्षकों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रिछा चौकी के ग्राम पंचायत गरगईया के पास रिछा-जहानाबाद मार्ग के सिघैया नदी पर पुल के नीचे सोमवार को खुराफातियों ने रात में किसी समय गोवंशों को मारकर अवशेष वहीं पर फेंक दिए। सुबह खेत पर पहुंचे किसानों ने इसकी जानकारी हिंदूवादी व गो-रक्षकों व पुलिस को दी। इसके बाद गो-रक्षकों ने पहुंचकर हंगामा किया और आक्रोश व्यक्त किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गो-रक्षकों को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर संरक्षित पशुओं के अवशेषों को गड्ढे में दफन करवा दिया। इस दौरान गो रक्षा परिषद के हरीश कुमार गंगवार, विहिप के सोनू मोदी, ढाकन लाल गंगवार, लज्जावती शर्मा ने जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
वर्जन
मामले में अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। फिलहाल, जांच जारी है।
- देवेन्द्र सिंह धामा, इंस्पेक्टर देवरनियां
बिशारतगंज में श्रीकृष्ण की भेष भूषा में तैयार बालिका वर्णिका साहू