फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नौकरी लगवाने के नाम पर 50 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में संविदा पर नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति से 50 हजार रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने थाने में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सिरौली के गांव केसरपुर के आशीष तिवारी ने थाने में दी लिखित शिकायत में पुलिस को बताया कि गांव बड़ेपुरा के एक व्यक्ति ने उससे रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में संविदा पर नौकरी लगवाने के लिए एक लाख की मांग की। लुभावने आश्वासन देकर 50 हजार नकद ले लिए। बाकी 50 हजार ज्वाइनिंग के बाद लेने को कहा। इस बीच काफी समय हो गया, लेकिन वह बहाने बना रहा है। इस बीच उसने अपने पैसे मांगे तब वह दबाव बनाकर चोरी की घटना में फंसाने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर प्रयागराज सिंह ने बताया कि ठग के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें