फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 फीसदी वोट मिलने पर यूपी में होगी जीत

Wed, 30 Dec 2015 01:09 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भाजपा के राष्ट्रीय सहमहामंत्री संगठन शिवप्रकाश ने पार्टी के प्रमुख नेताओं को उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए हर हाल में 50 फीसदी वोट पाने का लक्ष्य साधने को कहा। बोले- अगर कुल पड़ने वाले वोटों में हम आधे वोट पाने में कामयाब हो गए तो मिशन 2017 पूरी तरह से अपने पक्ष में होगा।
विज्ञापन

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के पुस्तकालय भवन में मंगलवार शाम हुई खास बैठक में शिवप्रकाश ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में हारने के बावजूद वहां 24 फीसदी वोट भाजपा को मिले। राजद को 18 और जदयू को 16 फीसदी ही वोट मिल सके लेकिन गठबंधन की वजह से यह दोनों दल सरकार बनाने में कामयाब हो गए। उन्होंने कहा कि भाजपा जब बिहार में 24 फीसदी वोट पा सकती है तो उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 50 फीसदी वोट क्यों हासिल नहीं कर सकती। अगर बूथ मैनेजमेंट करने में कामयाब रहे तो यह कठिन नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को 42 फीसदी वोट मिले थे, यूपी विधानसभा में इसे हर हाल में आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने और सपा सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर संघर्ष करने का आह्वान भी किया। बसपा पर भी निशाना साधने की बात कही। बैठक में कैंट विधायक राजेश अग्रवाल, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, पार्टी के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. श्यामबिहारी लाल, कुंवर सुभाष पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा और प्रशांत पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें