फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तब्लीगी जलसे से लौटे 50 लोग बरेली में भूमिगत, पुराना शहर में दहशत

Fri, 03 Apr 2020 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट - फोटो : pti
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासन के लगातार इनकार के बावजूद अमर उजाला की रिपोर्ट आखिरकार सच निकली। दिल्ली में तब्लीगी जलसे से 50 से ज्यादा लोगों के बरेली लौटने की लगभग पुष्टि हो गई है। इनमें 15 लोग शहर और बाकी आसपास के देहात के बताए गए हैं। ज्यादातर लोग अब तक भूमिगत हैं लिहाजा पुराना शहर के इलाकों में दहशत बढ़ती जा रही है।

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में तब्लीगी जमात के मरकज पर 18 मार्च से जलसा शुरू हुआ था। इसमें 50 से ज्यादा लोग बरेली और आसपास के इलाकों से शिरकत करने गए थे। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू और फिर लॉक डाउन शुरू हुआ तो ये लोग दिल्ली में ही फंस गए। कुछ दिन बाद ये सभी लोग दिल्ली से पैदल ही 29 मार्च को बरेली पहुंचे और यहां आकर भूमिगत हो गए।

विज्ञापन


चार दिन बाद अब पता लगा है कि इनमें 15 लोग शहर के बांस मंडी, सराय खाम के अलावा आजमनगर, अहमद अली तलाब, श्यामगंज और होली चौराहा इलाके के हैं जबकि 35 से 40 बाकी लोग शहर से सटे रहपुरा, करगैना और फरीदपुर के बताए जा रहे हैं।

बता दें कि अमर उजाला ने एक अप्रैल के अंक में ही खुलासा किया था कि तब्लीगी जलसे में शिरकत करके तमाम लोग बरेली में भी लौटे हैं लेकिन पुलिस और प्रशासन ने शासन की ओर से जारी यूपी के 157 लोगों की लिस्ट में बरेली का कोई नाम न होने का हवाला देते हुए ऐसा मानने से इनकार कर दिया था। इस बीच पुराना शहर के कई इलाकों में दहशत के बीच खुद ब खुद यह खबर फैलती रही।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका से डरे लोग खुद भी इन लोगों का पता लगाने में जुटे रहे। आखिरकार बृहस्पतिवार को यह साफ हो गया कि बरेली में भी तब्लीगी जलसे में शामिल होकर तमाम लोग लौटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें