फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में एक दिन में 48 मिले संक्रमित, बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

43 आईवीआरआई की रिपोर्ट और पांच ट्रू-ूनॉट, कारपोरेट लैब की जांच में मिले पॉजिटिव

बरेली। एक ही दिन में 20 संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड बुधवार को टूट गया। बरेली में एक ही दिन में 48 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें आईवीआरआई की रिपोर्ट में 43, तीन ट्रू-नॉट और दो लोगों में कारपोरेट लैब से संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। संक्रमित मिले 48 लोगों में से 38 लोग कौन हैं और कहां के रहने वालेे हैं, इस संबंध में अफसरों ने गुरुवार को जानकारी देने की बात कही है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि बुधवार को आईवीआरआई के एक कर्मचारी में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद परिसर को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। आईवीआरआई में दो दिन तक सैनिटाइजेशन होने से वहां भी सभी गतिविधियां बंद रहेंगी। आईवीआरआई की आधिकारिक पुष्टि के अनुसार आपातकालीन सेवाएं जैसे एलपीएम सेक्शन के शेड, जानवरों के शेड, डेयरी, पानी और बिजली की सेवाएं संबंधित प्रभारी अपने स्तर से जरूरत के मुताबिक, कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाने को कहा गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक ये मिले हैं संक्रमित

बुधवार को आईवीआरआई से मिली रिपोर्ट में सीबीगंज थाने के तीन पुलिसकर्मी, सुरखा छावनी का रहने वाला आईवीआरआई सेंट्रल ऑफिस का कर्मचारी, पंजाबपुरा गुलाबनगर के रहने वाले 57 वर्षीय व्यक्ति, असदुल्लाहपुर मिलक रामपुर की रहने वाली प्रवासी महिला, कीर्तिनगर मॉडल टाउन के रहने वाले 62 वर्षीय बुजुर्ग में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा गंगापुर के गंभीर रूप से बीमार संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। उसका कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं, कारपोरेट लैब की जांच में सुभाषनगर के दो व्यक्तियों को संक्रमित बताया जा रहा है। इन दोनों ने बदायूं में जांच कराई थी। बाकी 38 संक्रमितों के नाम-पते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें