फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

294 शिक्षण संस्थाओं की जांच में 47 शिक्षक मतदाता मिले अपात्र

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला
विज्ञापन

एसडीएम ने शिक्षकों, प्रधानाचार्य, डीआईओएस से मांगा जवाब

बरेली। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक विधान परिषद सीट की मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत पर तहसील प्रशासन ने 294 शिक्षण संस्थाओं के 4285 फार्मों की जांच की। इसमें 47 शिक्षक मतदाता अपात्र मिले हैं। इन सभी शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों और तत्कालीन डीआईओएस से एसडीएम ने स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

मतदाता सूची की शिकायत में बरेली और सीबीगंज की पांच निजी शैक्षिक संस्थाओं को मान्यता प्राप्त न होना बताया गया था, जबकि डीआईओएस की जांच में इन सभी संस्थाओं को मान्यता मिलने की रिपोर्ट है। इसी तरह शिकायत में यह उल्लेख है कि पांच शिक्षण संस्थाएं अस्तित्व में ही नहीं है। इन मामलों में तहसील प्रशासन ने 26 शिक्षकों के नाम मतदाता सूची से हटाने से पहले उन्हें नोटिस जारी किया है। इस मामले में डीआईओएस से संबंधित संस्था के प्रधानाचार्य का स्पष्टीकरण लेने के भी निर्देश तहसील प्रशासन ने दिए हैं। तहसील के अधिकारियों का कहना है कि किसी मामले में कार्रवाई से पहले शिक्षक सहित सभी का पक्ष जान लेना जरूरी है। शिकायत मेें अलमदार पब्लिक स्कूल गोविंदापुर और मानसी पब्लिक स्कूल सीबीगंज को प्राइमरी स्तर का बताते हुए इनके शिक्षकों को नियम विरुद्घ तरीके से मतदाता बनाने के मामले की जांच कर रहे तहसील प्रशासन ने दोनों स्कूलों के 13 शिक्षकों के नाम सूची से हटाने का नोटिस दिया है। इस मामले में संबंधित संस्था के प्रधानाचार्य और प्रमाणपत्र देने वाले तत्कालीन डीआईओएस से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम सदर ईशान प्रताप सिंह ने बरेली-मुरादाबाद शिक्षक मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर रिपोर्ट तैयार की है।

शिक्षक मतदाता सूची की तहसील स्तर पर जांच पूरी कर ली गई है। 47 शिक्षक मतदाता अपात्र मिले हैं। जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है। - आशुतोष गुप्ता, तहसीलदार सदर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें