फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: यूपी के इस जिले में 45 लेखपालों के सहारे 81 गांवों की चकबंदी, कानूनगो भी कम

Thu, 19 Jun 2025 04:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली जिले के 81 गांवों की चकबंदी 45 लेखपालों के भरोसे चल रही है। गांवों की संख्या के मुताबिक 45 कानूनगो की जरूरत है, पर तैनाती महज 32 की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में चकबंदी विभाग स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। जिले के 81 गांवों की चकबंदी 45 लेखपालों के भरोसे चल रही है। गांवों की संख्या के मुताबिक 45 कानूनगो की जरूरत है, पर तैनाती महज 32 की है। हाल ही में लेखपाल रेखा गोले नौकरी छोड़ गईं। अब एक-एक व्यक्ति के पास कई-कई क्षेत्रों का भार है। इस मामले में डीएम भी दो बार चकबंदी आयुक्त को पत्र लिखकर अतिरिक्त लेखपालों की मांग कर चुके हैं, पर अब तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है। इस वजह से भी यहां की चकबंदी पिछड़ रही है।

विज्ञापन


बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी (एसओसी) पवन कुमार सिंह का कहना है कि 81 गांवों में 32 कानूनगो की तैनाती नाकाफी है। कर्मचारियों की कमी काफी खल रही है। अब एक बार फिर तीन जून को डीएम ने चकबंदी आयुक्त को पत्र लिखकर बताया कि जिले में चकबंदी लेखपाल के 120 पद स्वीकृत हैं। पदोन्नति एवं उसके बाद स्थानांतरण के फलस्वरूप केवल 45 लेखपाल ही कार्यरत हैं। चार लेखपाल निलंबित चल रहे हैं और एक ने नौकरी छोड़ दी है। इसलिए कम से कम 30 अन्य लेखपालों की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- UP Police: पिता चलाते हैं पंचर बनाने की दुकान, दो बेटियां बनीं सिपाही, घर में आईं खुशियां
विज्ञापन


दो साल रहीं गैरहाजिर, फिर दिया इस्तीफा
लेखपाल रेखा गोले 13 अप्रैल 2023 से लगातार गैरहाजिर चल रही थीं। इन्हें एसओसी ने कई नोटिस देकर कार्रवाई की हिदायत दी थी। इस पर रेखा ने छह जून को स्पीड पोस्ट से अपना त्यागपत्र भेज दिया। फोन कॉल पर उन्होंने एसओएसी को बताया कि उन्होंने स्वेच्छा से त्यागपत्र दिया है। अब वह नौकरी नहीं करेंगी। इस पर एसओसी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन

एसओसी पवन कुमार सिंह ने बताया कि जिले में कितना स्टाफ रहेगा, ये अभी तय नहीं हो पाया है। हर साल स्टाफ में परिवर्तन होता है। जिस जिले में ज्यादा गांव चकबंदी में शामिल होते हैं, स्टाफ वहां लगा दिया जाता है, लेकिन यहां अभी स्टाफ की दिक्कत आ रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें